कार्तिकानन्द समृद्धि फाउंडेशन द्वारा संचालित आज ओणेश्वर महादेव सरस्वती शिशु मंदिर जखवाल गांव के प्रथम वार्षिक उत्सव में सम्मिलित होने व कार्यक्रम संचालन का अवसर मिला. कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री विक्रम सिंह नेगी जी रहे तों विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री प्रदीप चंद रमोला जी , ज्येष्ठ उप प्रमुख श्री प्रकाश रमोलाजी,कनिष्ठ प्रमुख श्री बिशन सिंह रांगड़ जी व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी पँवार रहे। कार्यक्रम में कार्तिकानन्द समृद्धि फाउंडेशन के श्री मनोज सेमवाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री लोकेन्द्र सेमवाल जी, डॉ प्रवेश सेमवाल जी, एडवोकेट श्री शैलेन्द्र सेमवाल जी, श्री शिवदत्त सेमवाल जी, श्री प्रवीण सेमवाल जी, श्री प्रमोद सेमवाल जी,सहित पूर्व प्रधान श्री चिरंजी लाल सेमवाल जी, कौसा देवी जी आदि ने सभी का स्वागत किया व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों सहित सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनों का बैच पहनाकर व माल्यार्पण करके स्वागत किया।

कार्यक्रम के समापन पर विजेता छात्र छात्राओं व उनके स्कूलों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व स्वागत गीत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खरोली की प्रधान श्रीमती ममता रावत जी ने की। कार्यक्रम में व्यापार मंडल लम्बगांव के अध्यक्ष श्री राजीव पँवार जी,क्षेत्र पंचायत सुनील थलवाल जी, प्रवीण व्यास जी, शुक्रि प्रधान ममता कुड़ियाल जी, पणसूत प्रधान मोनिका उनियाल जी,क़ुराण प्रधान पूरन सिंह जी,बर्फ चंद रमोला जी,विद्यालय के प्रधानाचार्य गोकुल सिंह बगियाल जी, आनंद सिंह चौहान जी, माधो सिंह भंडारी जी,गौतम शाह जी, त्रेपन सिंह रौतेला जी,पूर्व प्रधान शिव सिंह पोखरियाल जी,देवेश्वरी देवी जी, सुन्दर लाल कुड़ियाल जी, मदन सिंह सजवाण जी, अमन राणा जी, संगीता थलवाल जी, पूरण चंद जी,माधो सिंह भंडारी जी, ओ पी शर्मा जी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्णायक मंडल में गिरीश बिष्ट जी, अनिल कुमार जी व डॉ प्रवेश सेमवाल जी सहित तमाम क्षेत्रीय जनता व मातृशक्ति बड़ी संख्या में विद्यालय के वार्षिकोत्स्व में मौजूद रहे।







Leave a Reply